केरल के कोट्टायम जिले के थिरुवथुक्कल में एक व्यवसायी और उसकी पत्नी की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। सुबह दोनों को खून से लथपथ पाया गया और बाद में पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। विजय एक ऑडिटोरियम के मालिक हैं और जिले में कई अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह घर में काम करने आई उनकी नौकरानी ने इमारत के सामने वाले हिस्से में दंपति के शव देखे।
उन्होंने बताया कि हालांकि वो पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश करती थी लेकिन आज सुबह घर बंद था और इसलिए वो सामने वाले दरवाजे से आई। उसने तुरंत पड़ोसियों को इस वारदात के बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक दंपत्ति की बेटी विदेश में रहती है।