Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

AAIB की टीम बारामती विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंची, फॉरेंसिक जांच की शुरू

Maharashtra: वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की एक टीम वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित ‘लीयरजेट 45’ विमान हादसे की फॉरेंसिक जांच शुरू करने के लिए बारामती में दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई।

एएआईबी के अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। वे जांच में जुट गए हैं।’’ हालांकि, अधिकारी ने और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। इससे पहले दिन में, एएआईबी को हादसे की जांच का जिम्मा सौंपा गया। बुधवार सुबह, 16 साल पुराना और मध्यम आकार का विमान दूसरी बार लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।