Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कोटा में दशहरा पर 220 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Rajasthan: राजस्थान के कोटा में इस दशहरे पर राक्षसराज रावण के 220 फीट ऊंचे पुतले का दहन कर विश्व रिकार्ड तोड़ने की तैयारी है। ये देश में रावण का अब तक का सबसे बड़ा पुतला है। इसे रिमोट कंट्रोल के जरिए जलाया जाएगा।

इससे पहले 2024 के दशहरा के दौरान नई दिल्ली में अब तक का सबसे ऊंचा 210 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था। कारीगरों के मुताबिक इस विशाल रावण के पुतले को हरियाणा के अंबाला से आई 25 सदस्यों की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद चार महीने में तैयार किया है।

वीओ: जिला प्रशासन के मुताबिक इस साल का रावण का पुतला कई मायने में खास है। ये हाईटेक तकनीक से लैस है। पुतले के चेहरे को फाइबर ग्लास से बनाया गया है और इसके हाव-भाव में मूवमेंट भी दिखेगा। रावण दहन कार्यक्रम से पहले पुतले को खड़ा करने के लिए इंदौर से लाई गई 220 टन वजन की क्रेन का इस्तेमाल किया गया। साथ ही बारिश से बचाने के लिए पुतले को वाटरप्रूफ बनाया गया है।