Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

हैदराबाद में दुर्गा पूजा के लिए 65 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दुर्गा पुजा उत्सव के लिए सामुदायिक पंडाल ने 65 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली मूर्ति बनाई है।
आयोजकों के मुताबिक मां दुर्गा की मूर्ति को घास और मिट्टी से बनाया गया है। इसमें किसी तरह के आर्टिफिशियल केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

हैदराबाद में एस्माईल बाजार के पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दुर्गा पूजा नौ अक्टूबर से शुरू होगी और 13 अक्टूबर को देवी मां की मूर्ति का विसर्जन होगा।