Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

गुलदार के हमले से 56 वर्षीय व्यक्ति घायल

श्रीनगर कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी ( 56) पर गुलदार ने शुक्रवार देर शाम हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। नेगी को ग्रामीण व प्रशासन की टीम ने तत्काल श्रीकोट बेस अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है अभी उनकी स्थिति ठीक है।

 

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह शाम को अपने घर जाखी से खुम्खू जा रहे थे, लेकिन पुराणी जाखी रास्ते से 50 मीटर नीचे झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग व देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी से संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दी।