Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

मौत की छटपटाहट देखने के लिए 3 लड़कों ने ड्राइवर का घोंटा गला

बिहार के मधुबनी में बुधवार को NH-57 पर एक शव मिला था. शव मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की तो हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस जांच में सामने आया तीन नाबालिग लड़कों ने मजे के लिए स्कॉर्पियो ड्राइवर की हत्या कर दी. तीनों नाबालिगों ने पहले इंटरनेट पर क्राइम शो देखा. इसके बाद किराए पर स्कॉर्पियो गाड़ी बुक किया फिर सुनसान जगह पर ले जाकर ड्राइवर की गला घोंट कर हत्या कर दी. झंझारपुर एसडीपीओ अशोक कुमार ने गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने शव मिलने के 24 घंटे के अंदर मामले में खुलासा किया है.