Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

बीजापुर में मुठभेड़ के बाद तीन और नक्सलियों के मिले शव, 13 पहुंची मरने वालों की संख्या

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार सुबह तीन और नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जहां पिछले दिन सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सल विरोधी अभियान के बाद पुलिस को मंगलवार को एक महिला समेत 10 नक्सलियों के शव मिले।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान, बुधवार सुबह घने जंगल से तीन और नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जहां मुठभेड़ हुई थी। अधिकारी ने कहा, "मृत नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वे माओवादियों की पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर दो के थे।"

मंगलवार को गंगालूर थाना इलाके के लेंड्रा और कोरचोली गांवों के बीच जंगल में सुबह करीब छह बजे सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

पुलिस ने पहले कहा कि घटनास्थल से एक लाइट मशीन गन (एलएमजी), एक .303 राइफल, एक 12 बोर बंदूक, बड़ी संख्या में बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, गोले और दूसरे कई हथियार जब्त किए गए। बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।