Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप गाड़ी वाहनों से टकराई, तीन लोगों की मौत

Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार की तड़के सड़क हादसे में लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई। अलवर के रैनी इलाके में पिकअप ट्रक के अन्य वाहनों से टकराने के बाद आग लग गई। ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मोहित (बहादुरगढ़, हरियाणा), दीपेंद्र (सागर, मध्य प्रदेश) और पदम (सागर, मध्य प्रदेश) के रूप में की गई है। घायल ड्राइवर हन्नी (झज्जर, हरियाणा) को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।