Breaking News

हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |   लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान     |   ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद     |   सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |  

देवरिया में लड़कियों पर तेजाब फेंकने वाले 2 आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस की कथित एसिड अटैक के आरोपितों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद दोनों घायल हो गए। बाद में उन्हें पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि तीसरा आरोपित अभी भी फरार है।

दो युवतियों के ऊपर एसिड से हमला किया गया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई, उसके आधार पर गौरीबाजार थाने में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। जो आरोपित हैं उनकी तलाश के लिए टीमें बनाई गई थीं। इसी बीच गरुचघाट क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी की।

नाकाबंदी में आरोपित पक्ष बाइक से आए। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जब पुलिस ने फायरिंग की तो दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जबकि तीसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ के दौरान भाग निकले आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।