Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

मिलिये राजस्थान के रहने वाले कलमानंद से, जो 22वीं बार कर रहे हैं पवित्र अमरनाथ यात्रा

पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद तीर्थयात्रियों का जत्था इसी तरह अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहा है। इन्ही में से एक हैं राजस्थान के रहने वाले साधु कलमानंद। कलमानंद इस बार बाइसवीं बार अमरनाथ की यात्रा पर निकले हैं।

52 साल के कलमानंद भगवान शिव के बड़े भक्त हैं और 2001 से हर बार अमरनाथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए वो ये यात्रा करते हैं। 38 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालु 3,880 मीटर ऊंची पवित्र गुफा तक जाते हैं और वहां कुदरती रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करते हैं। 

तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग या गांदरबल जिले में छोटे लेकिन सीधी चढाई वाले वाले 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग को चुन सकते हैं। इस साल नौ अगस्त को समाप्त होने वाली इस तीर्थ यात्रा के लिए अब तक 3 लाख 31 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।