Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

जमशेदपुर में 22 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा बस्ती में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 22 वर्षीय अजय बासा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास गली में मिला, जिसमें सिर और धड़ अलग थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अजय और संदीप एक-दूसरे को पहले से जानते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या के पीछे अंधविश्वास या तंत्र-मंत्र जैसी कुप्रथा की भूमिका हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि संदीप लंबे समय से झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से जुड़े काम करता था, जिसकी वजह से शक की सुई उसी पर गई।

अजय बासा घर का इकलौता बेटा था। कुछ महीने पहले उसके पिता की बीमारी से मौत हो चुकी थी, जिसके बाद से परिवार पहले ही संकट में था। अब अजय की हत्या से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग बस्ती में इकट्ठा हो गए। हालात को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस वारदात ने एक बार फिर समाज में मौजूद अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।