Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

जम्मू कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो सैन्यकर्मी घायल

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच शुक्रवार को दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा कर्मियों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि इसमें दो सैन्यकर्मी घायल भी हो गए।

ये मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके के चेक मोहल्ला नौपोरा में गुरुवार को शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ रात को शांत हो गई थी। लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से गोलीबारी शुरू हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए सेना के दो जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक नागरिक भी घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। इलाके से आतंकियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।