Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला, बोले- चुनाव से भाग रहे हैं तो आइये हो जाए दो-दो हाथ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अखिलेश को चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेता वह क्या जो चुनाव से भागे।

ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अरे मित्र अखिलेश यादव जी! सुना है कि आप अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ेंगे। ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे? आइये हो जाये दो-दो हाथ।' उन्होंने कहा कि अखिलेश को किसी एक सीट से चुनाव लड़कर हिम्मत दिखानी चाहिए।

राजभर ने अखिलेश यादव पर टोना-टोटका मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बनना कोई चमत्कार नहीं था, बल्कि वह रेडीमेड पार्टी के रेडीमेड शहजादे होने के कारण मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव में हार का डर सताने लगा तो अखिलेश मैदान छोड़कर भागने लगे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि यह लाल टोपी वालों की सरकार नहीं है, जहां टोना-टोटका के आधार पर प्रदेश चलाया जाता था। उन्होंने नोएडा, आगरा, अयोध्या और मथुरा का जिक्र करते हुए सपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता ने ऐसी सरकार को 10 साल पहले ही सत्ता से बाहर कर दिया था।

राजभर ने अखिलेश पर एक और तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार मुख्यमंत्री बन पाए हैं और अब अगली पैदाइश तक दोबारा मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद नहीं है। पोस्ट के अंत में उन्होंने अखिलेश को बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन करने की सलाह भी दी। राजभर के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में सपा और सुभासपा के बीच जुबानी जंग तेज होने के संकेत हैं।