Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

Punjab: अमृतसर में बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 15 लोग घायल

Punjab: पंजाब के अमृतसर ज़िले में बुधवार शाम को एक निजी बस और एक डंपर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। मजीठा के डीएसपी सुहैल धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि डंपर के अचानक से यूटर्न लेने के बाद बस उसमें अचानक से टकरा गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, चिकित्सा दल के साथ मौके पर पहुँचे और घायलों को अमृतसर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। भीषण हादसे में बस बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है।