Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

गाजियाबाद में 12वीं के छात्र ने 23वीं मंजिल से कूदकर दी जान

गाजियाबाद में 12वीं क्लास के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इंदिरापुरम में एटीएस एडवांटेज सोसायटी की
23वीं मंजिल से देर रात 17 साल के छात्र ने छलांग लगा दी। छात्र अपने दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए 
बिल्डिंग की 24वीं मंजिल पर गया था। जिसके बाद वो नीचे चला आया और फिर 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।  छात्र को जब इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों को उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

छात्र का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उसकी मां पैराडाइज से पीड़ित थी, जो आत्महत्या के पीछे का कारण हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।