Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

'नेशनल ब्लैक डे' मनाने के लिए मणिपुर में बुलाया गया 12 घंटे का बंद

मणिपुर को भारत में कथित रूप से जबरन शामिल करने के विरोध में कई उग्रवादी संगठनों के मंगलवार को बुलाए गए बंद की वजह से राज्य में रोजमर्रा के कामों पर असर पड़ा।

कई उग्रवादी संगठनों के गठबंधन, समन्वय समिति (कोरकॉम) ने 15 अक्टूबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे के लिए बंद बुलाया है। इस दिन को वे "नेशनल ब्लैक डे" के रूप में मना रहे हैं।

विरोध के तौर पर बुलाए गए बंद के दौरान सरकारी कार्यालय, बाज़ार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं। लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी नहीं मिल रही है।