Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नागपुर में 11 साल के बच्चे का अपहरण कर पड़ोसी ने गला घोंटकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 11 वर्षीय लड़के का उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। राहुल पाल, जो लड़के को अच्छी तरह जानता था, और दो अन्य लोगों यश वर्मा और अरुण को इस अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान, राहुल पाल ने कबूल किया कि उन्होंने बच्चे के पिता से फिरौती मांगने के लिए उसका अपहरण किया था। लड़का 15 सितंबर को लापता हो गया था और इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस को बुधवार को जनकपुर गांव की एक झुग्गी बस्ती के पास उसका शव मिला। लड़के के पिता ने कथित तौर पर राहुल पाल से कहा था कि उन्हें जल्द ही पैसे मिलने वाले हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक ज़मीन का टुकड़ा बेचा था। इसके बाद पाल ने फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई।