Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Basirhat: गिरफ्तार TMC नेता शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

West Bengal: बशीरहाट सब-डिवीजन कोर्ट ने गुरुवार को गिरफ्तार टीएमसी नेता शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपित शेख को 55 दिनों तक फरार रहने के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि शाहजहां शेख को उत्तर 24 परगना जिले मीनाखा के एक घर से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बताया कि शेख अपने कुछ सहयोगियों के साथ घर में छिपा हुआ था।शाहजहां शेख की गिरफ्तारी कलकत्ता हाई कोर्ट के उस निर्देश के बाद हुई है जिसमें उसने कहा था कि शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं  है।

शेख पांच जनवरी को उस वक्त फरार हो गया था जब कथित राशन घोटाले के सिलसिले में उसके घर पर छापा मारने पहुंची ईडी टीम के अधिकारियों पर उसके समर्थकों ने हमला कर दिया था।