Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Karnataka: हुबली के स्कूल की इमारत से गिरने से 10 साल के छात्र की मौत, प्रिंसिपल गिरफ्तार

Karnataka: कर्नाटक के नवलगुंड में स्कूल की इमारत से गिरने से 10 साल के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। मृतक की पहचान आकाश नीलान्नवर के तौर पर हुई है, जो एक आवासीय स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था।

पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्या ने बताया कि आरोपी, जो स्कूल का प्रिंसिपल है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आकाश की आखिरी बातें याद कर बच्चे के पिता वसंत नीलान्नवर ने कहा, "मेरे बेटे ने मुझे बताया कि उसने (प्रिंसिपल ने) उसे मारा था। कुछ देर बाद उसके मुंह से खून निकलने लगा। हम उसे हुबली के एक अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।"

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।