Breaking News

ED पर अटैक केस में शेख शाहजहां और आलमगीर की बेल याचिका खारिज     |   असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट     |   '2 मार्च से अबतक इजरायली हमलों में 1001 की मौत', लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा     |   NIA ने गुरुग्राम क्लब्स बमबारी केस में 9वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की     |   ‘ममता बनर्जी आज लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहीं, हम उनके साथ’, बोले अरविंद केजरीवाल     |  

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप, लू लगने से 10 चुनाव कर्मियों सहित 14 की मौत

अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर को बताया कि पिछले 24 घंटों में बिहार में लू लगने से 10 पोलिंग कर्मियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। डिजास्टर मैनेंजमेंट डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सबसे ज्यादा मौतें भोजपुर में हुईं। वहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच अधिकारियों की लू लगने से मौत हो गई। 

इसमें कहा गया है कि रोहतास में तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि कैमूर और औरंगाबाद जिलों में एक-एक की मौत हो गई। इसमें कहा गया है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चार दूसरे लोगों की मौत हो गई। 

बयान में कहा गया है कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा राशि देने की कार्रवाई जारी है। राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है और कई जगहों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। 

गुरुवार को बक्सर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लू के कारण सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र आठ जून तक बंद कर दिए गए हैं।