Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

गुजरात: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर और कार की टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात के नडियाद में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को टैंकर और कार की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस हाईवे पेट्रोल टीम के साथ दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। कार में सवार सभी 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि "हम मृतकों के परिवारजन से संपर्क कर रहे हैं। और उनके परिवारजन को जो भी सपोर्ट मिलना है वो अभी हम कर रहे हैं। उनके आगे के जो लीगल प्रोसीजर है वो जल्द से जल्द स्मूथली हो जाए वो कार्रवाई अभी चालू है।"