Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

शशांक सिंह ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ, मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट का सबसे बेहतरीन कप्तान बताया

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपनी आईपीएल टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए उन्हें मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट का सबसे बेहतरीन कप्तान बताया। मध्य प्रदेश के बल्लेबाज ने कहा, "मैंने दूसरों से जो भी बात की और देखा, उससे पता चलता है कि मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट में उनसे बेहतर कोई कप्तान नहीं है। वो हमें खेलने की छूट देते हैं, वो सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं। कोई भी ये नहीं कहेगा कि श्रेयस का रवैया खराब है।" 

उन्होंने आगे कहा, "श्रेयस इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने हमसे कहा है कि अगर किसी के पास खेल के दौरान कोई सुझाव है, तो वो आकर उन्हें बता सकते हैं। अगर उन्हें लगता है कि ये सही सलाह है, तो वो इसे मानेंगे।"

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने हालिया सीजन में 2014 के बाद पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा।