Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

युकी भांबरी के कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, अमेरिकी ओपन युगल सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के युकी भांबरी अपने जोड़ीदार न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के साथ पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम पुरूष युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गए। भांबरी और वीनस ने 11वीं वरीयता प्राप्त निकोला मेकटिच और राजीव राम को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया। इससे पहले उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी के केविच क्रावीत्ज और टिम पुएत्ज को मात दी थी।

तैतीस वर्ष के भांबरी चोटों से परेशान रहने के बाद एकल छोड़कर युगल पर फोकस कर रहे हैं। दुनिया के पूर्व जूनियर नंबर एक खिलाड़ी भांबरी का सीनियर ग्रैंडस्लैम में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इसके साथ ही पुरूष युगल में भारत का दबदबा लिएंडर पेस, महेश भूपति और रोहन बोपन्ना के बाद भांबरी ने बरकरार रखा है। अब भांबरी और वीनस का सामना छठी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के जो सालिस्बरी और नील स्कूपस्की से होगा।