Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने 7वां टेस्ट शतक जड़ा, भारत की पारी को संभाला

IND vs WI: भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ने सातवीं सेंचुरी जड़ दी। जायसवाल ने अरूण जेटली स्टेडियम में विंडीज के खिलाफ 145 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 67 की स्ट्राइक रेट से यह उपलब्धि हासिल की।

भारतीय क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। 23 साल की उम्र में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7वां शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वे इस उम्र में भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।