Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

यशस्वी जायसवाल के निशाने पर सुनील गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड, 97 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

भारत के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेज 2,000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बनने के कगार पर हैं। मुंबई का यह बल्लेबाज अब तक खेले गए 20 टेस्ट मैचों में 1903 रन बनाने वाले जायसवाल के पास अगर कम से कम 97 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह सुनील गावस्कर के 49 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज गावस्कर ने अपने 23वें टेस्ट में खेल के पांच दिवसीय प्रारूप में 2,000 रन का आंकड़ा पार किया था, जो उन्होंने सात से 12 अप्रैल 1976 तक पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। गौतम गंभीर 24 टेस्ट के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जबकि राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए अपने 25वें टेस्ट में 2000 रन पूरे किए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में अपना 21वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे जायसवाल का लक्ष्य अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना और क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराना होगा।