Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, वोक्स की वापसी, बेथेल बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज को कुछ दिन ही रह गए हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड ने 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया। इस टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में होगी। 

वहीं, जैकब बेथेल की जगह ओली पोप को प्लेइंग-11 में जगह दी गई, जबकि ब्रायडन कार्स और क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। भारत के खिलाफ 

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेट-कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।