Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

सूर्यकुमार यादव को इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर क्यों खिलाया? MI के हेड कोच ने बताई वजह

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने का कहना है कि एमआई के पहले आईपीएल मैच में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर खिलाना एहतियाती कदम था, क्योंकि उन्हें हल्की चोट लगी थी। हाालंकि उन्होंने जोर देकर कहा कि इसमें कोई बेवजह कहानी बनाने की जरुरत नहीं है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार ने फील्डिंग नहीं की और आठ गेंद में 16 रन बनाए। लेकिन, जयवर्धने ने इस बात पर खुशी जताई कि मुंबई इंडियंस, आखिरकार आईपीएल में पहला मैच हारने का सिलसिला तोड़ने में कामयाब रही है।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 221 रनों के शानदार लक्ष्य का पीछा करते हुए हरा दिया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 78 रन और रियान रिकेलटन ने 81 की पारी खेली। जबकि शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए।