Breaking News

ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं हो सकते, उन्हें यह बता दिया गया है: US राष्ट्रपति ट्रंप     |   मशहूर फिल्ममेकर एम एम बेग अपने घर पर मृत पाए गए     |   हमें ईरान के साथ एक सार्थक डील करनी होगी: ट्रंप     |   छत्तीसगढ़: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस से 1 घंटा पहले छुट्टी मिलेगी     |   चिली की राजधानी सैंटियागो में धमाका, कम से कम तीन लोगों की मौत, दस घायल     |  

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, शमर जोसेफ ने झटके 4 विकेट

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने गुरुवार को यहां टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के मैच में इटली को 42 रन से हराकर लीग चरण के अपने चारों मैच में जीत हासिल करके सुपर आठ में जगह बनाई।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अनुकूल दिख रही पिच पर इटली के स्पिनरों के सामने खुलकर नहीं खेल पाए और उसकी टीम कप्तान शाई होप (46 गेंद पर 75 रन) के अर्धशतक के बावजूद छह विकेट पर 165 रन ही बना पाई।

इसके जवाब में इटली की टीम 18 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से शमर जोसेफ ने 30 रन देकर चार विकेट लिए।