Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

हम कभी हार नहीं मानते, 3 हार के बाद हार्दिक

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम हार नहीं मानेगी और हार की हैट्रिक के बावजूद लड़ना जारी रखेगी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस अब तक खेले गए अपने तीनों मैच हार चुकी है। हार्दिक ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आपको इस टीम के बारे में एक बात पता होनी चाहिए कि हम कभी हार नहीं मानते। हम लड़ते रहेंगे, हम आगे बढ़ते रहेंगे।"

रोहित शर्मा की जगह एमआई के कप्तान बनाए जाने के बाद से हार्दिक को फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। टीम के शुरुआती दो मैचों में ऑलराउंडर की जबरदस्त आलोचना हुई। वहीं सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर आरआर से हार के बाद लोगों का गुस्सा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया।