Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

'हमने अच्छा खेला लेकिन रन बनाने में नाकाम रहे', ऑस्ट्रेलिया से पहले वनडे में हार पर बोली काश्वी गौतम

IND w vs AUS w: ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहले मुकाबले में हार पर ऑलराउंडर काशवी गौतम का मानना ​​है कि मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से मिली पहली वनडे हार में टीम पारी का बेहतर अंत नहीं कर पाई। इस हार के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली है।

बल्लेबाजी में भारत का प्रदर्शन साधारण रहा और स्मृति मंधाना (68 गेंदों में 58 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (84 गेंदों में 53 रन) के शानदार अर्धशतकों के बावजूद टीम 214 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली (70 गेंदों में 50 रन) और बेथ मूनी (79 गेंदों में 76 रन) के अर्धशतकों की बदौलत मामूली लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया।

काशवी गौतम ने 44 गेंदों में 43 रन बनाए। मैच के बाद मीडिया से बातचीत में काशवी ने कहा कि "मुझे लगता है कि हमने अच्छा खेला, लेकिन रन बनाने में नाकाम रहे। अगर हम आखिरी कुछ ओवरों में और ज्यादा योगदान दे पाते तो मैच का नतीजा बदल सकता था। गेंदबाजी करते समय हम विकेट लेना चाहते थे, जो हम नहीं कर पाए। कुल मिलाकर यह एक अच्छा मैच था, हम इससे सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे।"

मौजूदा वनडे चैंपियन शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे मैच में वापसी करके सीरीज में अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा, "हम वापसी करेंगे, कुछ कमियों पर हमें काम करने की जरूरत है और एक हार से हम खराब टीम नहीं बन जाते, बस हमें आगे बढ़ना है और वापसी करनी है।"