भारत की अंडर-19 महिला टीम का कुआलालंपुर में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20I विश्व कप के विजयी अभियान के बाद बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत किया गया। टीम के सोमवार रात बेंगलुरू पहुंचते ही परिवार के लोगों और फैंस ने जोरदार स्वागत किया।
दो फरवरी को आयोजित फाइनल में, भारत ने दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 विश्व खिताब जीता।