दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने बुधवार को कहा कि विराट कोहली संघर्ष के दौर को पीछे छोड़ने के लिए बेताब होंगे और भारत का यह शीर्ष बल्लेबाज फॉर्म में लौटने में सक्षम है। हाल में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कोहली का प्रदर्शन बहुत खराब रहा जिसमें उन्होंने पर्थ में पहले टेस्ट में नाबाद शतक के साथ शुरुआत करने के बावजूद पांच टेस्ट मैचों में 23.75 की औसत से केवल 190 रन बनाए।
डुप्लेसी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में साथी रहे कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि संघर्ष के बाद वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे और साथ ही कहा कि संन्यास लेना बहुत व्यक्तिगत चीज है। एसए20 के तीसरे सत्र के ‘कैप्टन्स डे’ के मौके पर डुप्लेसी ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘यह बहुत ही व्यक्तिगत फैसला है। कोई भी आपसे यह नहीं कह सकता कि एक खिलाड़ी के तौर पर उनका खेलने का समय कब (खत्म) होगा, आपको पता चल जाएगा। ’’
डुप्लेसी ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि उनके जैसा खिलाड़ी बहुत ही प्रेरित रहता है। वह पहले भी इस दौर से गुजर चुका है इसलिए उसे पता है कि उसे क्या करना है। ’’ डुप्लेसी (40 वर्ष) ने फिर उस दिन को याद किया जब उन्हें लगा कि टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर उसका समय खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हर खिलाड़ी के लिए यह अलग होता है। हर खिलाड़ी को इस सवाल का जवाब देना होता है। मुझे याद है कि मेरे लिए वह समय कब था। ’’
डुप्लेसी ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट के नजरिए से यह जानता था। मुझमें पहले जैसी भूख और जोश नहीं था और मुझे लगा कि निश्चित रूप से नए खिलाड़ियों के आने और टी20 की दुनिया में कदम रखने का सही समय था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं तब ऐसा करना चाहता था जबकि मुझे अब भी लगता है कि तब मैं अपने खेल के शीर्ष पर था।"
हमेशा प्रेरित रहते हैं विराट कोहली, पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.