Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

अभी पूरी तरह फिट नहीं तिलक वर्मा, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

Tilak Verma: भारत के तीसरे नंबर के भरोसेमंद खिलाड़ी तिलक वर्मा अभी पूरी तरह से मैच फिट नहीं हुए हैं जिससे उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला के विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में होने वाले आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए टीम से बाहर रखा गया है।

पेट की सर्जरी से उबर रहे तिलक बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में हैं। उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो मैच के लिए टीम में शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन उनकी जगह शामिल किए गए श्रेयस अय्यर को टीम के साथ बने रहने के लिए कहा गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने ‘फिजिकल ट्रेनिंग’ शुरू कर दी है और बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में अपने रिहैबिलिटेशन में लगातार सुधार कर रहे हैं। हालांकि उन्हें पूरी तरह से मैच फिट होने में और समय लगेगा और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘तिलक आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए अभ्यास मैच से पहले तीन फरवरी को पूरी तरह से मैच फिट होने के बाद मुंबई में टीम से जुड़ेंगे। पुरुष चयन समिति ने सिफारिश की है कि श्रेयस अय्यर बाकी मैच के लिए तिलक वर्मा की जगह टीम में बने रहेंगे। ’’

टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।