पाकिस्तान के ताजा हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज से खुद को अलग कर लिया है। यह दर्दनाक घटना पक्तिका प्रांत के उरगुन ज़िले में हुई, जहां पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में कबीर, सिबगातुल्लाह और हारून नाम के तीन अफगानी क्रिकेटरों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
बोर्ड ने इस हमले को “खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति” करार दिया है और मारे गए खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा – अल्लाह शहीदों को जन्नत में ऊंचा मुकाम दे, घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले और परिवारों को इस कठिन समय में सब्र और हिम्मत प्रदान करे। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वह अब उस त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा नहीं रहेगा, जिसमें नवंबर में पाकिस्तान और श्रीलंका को शामिल होना था। बोर्ड का कहना है कि जिस देश की सेना हमारे खिलाड़ियों पर बम बरसा रही हो, उसके साथ खेलना असंभव है।
पाकिस्तान के हमले में तीन अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स की हुई मौत, ट्राई सीरीज खेलने से किया मना
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.