Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले फिट हुआ ये खतरनाक ऑलराउंडर, मैदान पर फिट वापसी को तैयार

IND vs AUS T20I: ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कलाई में फ्रैक्चर से उबरने के बाद भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वापसी करने को तैयार हैं। वहीं युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को केनबरा में खेला जाएगा। इस पांच मैचों की सीरीज के लिए 37 साल के मैक्सवेल और बियर्डमैन अंतिम तीन मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले दो और गेंदबाजी ऑलराउंडर सीन एबॉट तीन मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मैक्सवेल सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान नेट प्रैक्टिस के दौरान कलाई में चोट खा बैठे थे।

20 साल के बियर्डमैन ने अब तक लिस्ट ए के पांच मैचों और बिग बैश लीग के दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे वे भारत के खिलाफ इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

वे 2024 में ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के स्टार खिलाड़ी थे। उन्होंने फाइनल मैच में तीन विकेट लिए थे। उन्होंने पिछले साल सीनियर वनडे टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा भी किया था, लेकिन उन्हें तब खेलने का मौका नहीं मिला था।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ शनिवार को सिडनी में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को टीम में शामिल किया है, जबकि मार्नस लाबुशेन को शेफील्ड शील्ड में खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया है। लाबुशेन को पर्थ में भारत के खिलाफ पहले मैच से पहले वनडे टीम में शामिल किया गया था, क्योंकि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को हल्की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था।

लाबुशेन हालांकि इन दोनों मैच के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। विकेटकीपर जोश इंगलिस को अंतिम वनडे में खेलने का मौका मिल सकता है।