Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

'घबराने की कोई जरूरत नहीं...' विराट-रोहित के संन्यास पर बोले संजय मांजरेकर

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली और संजय मांजरेकर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ‘फैब फोर’ के विदा लेने के बाद भी भारतीय क्रिकेट ने वापसी की थी। आधुनिक क्रिकेट के दिग्गजों रोहित और विराट ने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। मांजरेकर ने ‘फैब फोर’ (सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली) की विदाई से इसकी तुलना की।

उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो पर लिखा ,‘‘मैं जानता हूं कि प्रशंसक चिंतित होंगे। फैब फोर के संन्यास के बाद भी ऐसी ही चिंता थी। लेकिन कुछ साल बाद भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बना।’’ उन्होंने लिखा,‘‘ जब तक भारत में खेल लोकप्रिय हैं और कई प्रतिभाशाली युवा भारत के लिए खेलने को बेताब हैं और ऐसे हजारों युवा हैं। भारतीय टीम के लिए खेलने तक का सफर आसान नहीं है और यहां तक पहुंचने वाले वाकई प्रतिभाशाली होंगे।’’

मांजरेकर ने कहा,‘‘ इसमें समय लगेगा लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। फैब फोर के जाने के बाद क्या हुआ था। हमारी गेंदबाजी बेहतर हुई। यहां भी ऐसा हो सकता है। नये सितारे आयेंगे और नये गेंदबाज भी। भारत दुनिया की आला टीमों में बना रहेगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मौजूदा भारतीय टीम को इस नजरिये से भी देखा जा सकता है जिसमें विराट और रोहित टीम का हिस्सा थे लेकिन हम अपनी धरती पर न्यूजीलैंड से 3 -0 से हारे और आस्ट्रेलिया में बुरी तरह हारे। इस टीम के साथ हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। नई भारतीय टीम को शुभकामनाएं।"