Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

देहरादून में 23 सितंबर से शुरू होगा UPL का दूसरा सीजन, 11 टीमें लेंगी हिस्सा

Uttarakhand Premier League: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के दूसरे सीजन का शुभारंभ 23 सितंबर से होगा। क्रिकेट के इस रोमांच में महिला व पुरुष की 11 टीमें दम दिखाती नजर आएंगी। इसमें पुरुष की सात और महिला की चार टीमें हिस्सा लेंगी.

राजपुर रोड के एक होटल में जानकारी देते हुए आयोजक राजीव खन्ना ने बताया कि पुरुष विजेता टीम को 25 लाख और महिला विजेता टीम को सात लाख की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार यूपीएल की शुरुआत 23 सितम्बर से महिला प्रतियोगिता के साथ होगी, जिसका फाइनल 26 सितम्बर को खेला जाएगा। वहीं पुरुषों की यूपीएल 27 सितम्बर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी। इसके साथ ही राजीव खन्ना और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव किरण रौतेला ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यूपीएल और भी सफल होगा।

टूर्नामेंट में आइकन प्लेयर के रूप में अवनीश सुधा, युवराज चौधरी, जगदीश सुचित, प्रशांत चोपड़ा, भूपेन लालवानी, कुणाल चंदेला, राजन कुमार शामिल होंगे। जबकि महिला श्रेणी में मानसी जोशी, नीलम भारद्वाज, स्वेता वर्मा, कंचन परिहार खिलाड़ी आइकन होंगी। हर दिन खेले जाने वाले मुकाबले में मैन आफ द मैच की धनराशि 10 हजार तय की गई है।

उन्होंने बताया कि यूपीएल से निकलकर खिलाड़ी न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। दर्शकों के लिए खासतौर पर एक कॉन्सर्ट भी रखा गया है, जिसके टिकट पेमेंट के आधार पर होंगे, जबकि बाकी मुकाबलों में प्रवेश निशुल्क रहेगा। टिकट और पास ऑनलाइन क्यूआर कोड के जरिए उपलब्ध होंगे, जिसकी जानकारी आयोजन समिति जल्द जारी करेगी।

इसके साथ ही अन्य दिनों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरिद्वार स्प्रिंग एलमस के विजय सिंह, प्रवीण, गौरव भाटी, कमल गुप्ता, साहिल खान, सुमित भाटी, संजय गिरि स्प्रिंग एलमस के सभी पार्टनर उपस्थित रहे. बता दें कि हरिद्वार स्प्रिंग एलमस का मीडिया पार्टनर नेटवर्क 10 है।