भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का मानना है कि आगामी टेनिस प्रीमियर लीग इंडियन टैलेंट को निखारने में मददगार साबित होगी। साथ ही इंटरनेशनल खिलाड़ियों के बराबर लाने में अहम कदम साबित होगी।
भूपति ने बुधवार को टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) की नीलामी के दौरान पीटीआई वीडियो से कहा,"मुझे लगता है कि ये लीग उभरते इंडियन टैलेंट को लीग में हिस्सा लेने वाले इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने में मदद करेगी।"