Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में डाला वोट

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के दौरान कर्नाटक के बेंगलुरू में वोट डाला। वोट डालने के बाद द्रविड़ ने सभी लोगों से वोट डालने की अपील 
की। द्रविड़ ने कहा बेहतरीन इंतजाम किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेंगलुरू में सबसे ज्यादा वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कर्नाटक की 14 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक चलेगी।

इस चरण में कर्नाटक की 14 सीटों पर 247 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 226 पुरुष और 21 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में राज्य की ज्यादातर दक्षिणी और तटीय जिले की लोकसभा सीटें शामिल हैं। कुल 30,602 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जहां 2.88 करोड़ वोटर अपना वोट डाल रहे हैं।