Breaking News

दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |   ईरान की अमेरिका को चेतावनी, उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर और हमले हुए तो करारा जवाब देंगे     |   गुजरात के कच्छ में दो बार भूकंप के झटके     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे फिसला, 96.36 पर बंद     |  

IPL 2025: सूर्या ने सचिन को छोड़ा पीछे, MI के लिए एक सीजन में बनाए सबसे ज्यादा रन

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 619 रन बनाकर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। ये रिकॉर्ड पहले तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2010 में 618 रन बनाए थे। सोमवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में 14वें ओवर की पहली गेंद पर टूट गया।

उन्होंने टी20 क्रिकेट में 8,500 रन भी पूरे किए और इस अनोखे बल्लेबाज ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच में अपना 14वां रन बनाते ही ये उपलब्धि हासिल की। 34 साल के 'स्काई' आईपीएल के एक सीजन में 14-25 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया।