Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

न्यूजीलैंड ने इतनी आसानी से जीत हासिल कर ली, भारत की हार से सुनील गावस्कर हुए हैरान

IND vs NZ: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने जिस आसानी से भारत को हराया, उससे वे काफी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि इस हार के कारण भारतीय टीम को रविवार को होने वाले तीसरे और आखिरी मैच में अपने संयोजन के साथ प्रयोग करने की आजादी नहीं मिल पाएगी।

डेरिल मिशेल की 131 रन की नाबाद पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने राजकोट में दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज बराबर कर ली है। ​​मेहमान टीम ने सात विकेट बाकी रहते 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। सीरीज का निर्णायक मैच इंदौर में खेला जाएगा।

जियोहॉटस्टार के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर गावस्कर ने कहा, "मैं ये देखकर हैरान था कि न्यूजीलैंड ने इतनी आसानी से मैच कैसे जीत लिया, क्योंकि उनके बैटिंग शुरू करने से पहले, सभी को लगा था कि इंडिया पिच की धीमी गति का फायदा उठा पाएगी।"

उन्होंने कहा, "न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने, सिर्फ स्पिनर्स ही नहीं, बल्कि सभी ने पिच की धीमी गति का अच्छे से इस्तेमाल किया, ऐसा लग रहा था कि भारत न्यूजीलैंड को 260 या 270 रन के आसपास रोक पाएगा। मुझे लगा था कि ये भारत के लिए एक आसान जीत होगी।"

गावस्कर ने मिशेल के विल यंग (87) के साथ मिलकर 162 रन की पार्टनरशिप की खूब तारीफ की।