Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

WTC final के लिए हुई अंपायर्स के नामों की घोषणा, पूर्व भारतीय खिलाड़ी जवागल श्रीनाथ बने मैच रेफरी

भारतीय टीम भले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंची हो, लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। भारत के नितीन मेनन चौथे अंपायर की भूमिका में होंगे। वो डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में अंपायरिंग में अपना डेब्‍यू करेंगे। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और न्यूजीलैंड के क्रिस गैफाने लॉर्ड्स में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे।

2024 साल के सर्वश्रेष्‍ठ अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ लगातार तीसरी बार डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में अंपायरिंग करेंगे। वो 2021 और 2023 संस्‍करण में अंपायरिंग का हिस्‍सा रहे हैं। गैफाने दूसरी बार डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में अंपायरिंग करेंगे। वो 2023 डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में ये काम कर चुके हैं। इंग्‍लैंड के रिचर्ड केटलबरॉ टीवी अंपायर की भूमिका निभाएंगे। 2021 डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में केटलबरॉ भी अंपायर थे। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने नियुक्त अधिकारियों के अनुभव और योग्यता की सराहना की।

जय शाह ने फाइनल के लिए नियुक्‍त किए गए ऑफिशियल्‍स का स्‍वागत करते हुए कहा, "हमारा प्रयास था कि सभी मैचों के लिए सर्वाधिक योग्‍य अंपायर्स का चयन करें और हमें विश्‍वास है कि वो शानदार प्रदर्शन करेंगे। आईसीसी की तरफ से मैं उन्‍हें शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे इस जिम्मेदारी का आनंद लेंगे।।" बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल 2025 मैच 11-15 जून के बीच  लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।