Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका बना नया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन, ऑस्ट्रलिया को 5 विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के चौथे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका चौथी पारी में जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला था। 

टीम ने जब चौथे दिन का खेल शुरू किया तब उसका स्कोर दो विकेट पर 213 रन था और उसे जीत के लिए 69 रन की और जरूरत थी। टीम ने 83.4 ओवर में पांच विकेट गंवा कर खिताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 136 जबकि कप्तान तेम्बा बावुमा ने 66 रन की पारी खेली। 

दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह तक ‘चोकर्स’ के तमगे को पीछे छोड़ते हुए 27 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस टीम ने अपना पिछला आईसीसी खिताब 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था।