Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 98 रनों से हराया, महाराज ने चटकाए 5 विकेट

SA vs AUS: बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के कैरियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (33 रन देकर पांच विकेट) की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 98 रन से हरा दिया।

महाराज ने स्पिन गेंदबाजी की मददगार पिच का पूरा फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया को नौ ओवर बाकी रहते 198 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट पर 296 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने 96 गेंद में 88 रन बनाये जबकि बेन ड्वारशुइस ने 33 रन का योगदान दिया। ट्रेविस हेड (27) ने ऑस्ट्रेलिया को आक्रामक शुरूआत दी और पहले सात ओवर में 60 रन बन गए। उन्होंने तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को एक ही ओवर में पांच चौके लगाए।

इसके बाद हालांकि मेजबान टीम ने छह विकेट 29 रन के भीतर गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रन से छह विकेट पर 89 रन हो गया। इनमें से पांच विकेट महाराज ने लिए। उन्होंने मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कारी को पगबाधा आउट किया जबकि कैमरन ग्रीन, जोश इंगलिस और आरोन हार्डी क्लीन बोल्ड हुए।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिये एडेन माक्ररम ने 82, कप्तान तेम्बा बावुमा ने 65 और मैथ्यू ब्रीज्के ने 57 रन बनाए। विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह पहला वनडे था। मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी में उनका मुकाबला बारिश में धुल गया था।