Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |  

U19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

U19 WC Final: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 गेंद खेलीं। उन्होंने अपनी पारी के साथ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी।

चौदह साल के सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन बनाए और अब वो अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन (71 गेंदों में) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के बेन मेयेस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 98 गेंदों के सबसे तेज 150 रन बनाए थे।

सूर्यवंशी के नाम अब युवा वनडे पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक के नाम है जिन्होंने हाल में विंडहोक में जापान के खिलाफ 51 गेंद में सैकड़ा बनाया था।

भारत के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने महज 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी अंदाज में खेलते हुए फिर अगले 50 रन सिर्फ 23 गेंद में बना लिए। सूर्यवंशी ने अपने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 19 ओवर में 142 रन जोड़े। म्हात्रे (51 गेंद में 53 रन) अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए।

सूर्यवंशी ने अकेले इसी सत्र में 22 छक्के लगाए जिससे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ दिया जिनका 2022 में 18 छक्कों का रिकॉर्ड था। सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।