Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

IND vs SA: शुभमन गिल को पैर के अंगूठे में चोट लगी, आखिरी मुकाबले से बाहर रहने की संभावना

IND vs SA: सूत्रों के मुताबिक खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। पता चला है कि गिल को ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लगी और उनके जल्दी ठीक होने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे। उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। वे गुवाहाटी टेस्ट और उसके बाद खेली गई वनडे सीरीज से भी बाहर रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था। हालांकि आलोचक संजू सैमसन से पहले टीम में उनकी जगह पर सवाल उठा रहे थे जिन्होंने हाल ही में तीन शतक लगाए थे।

अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में गिल का प्रदर्शन खराब रहा है। उन्होंने शुरुआती दो मैच में चार और शून्य का स्कोर बनाया। इसके बाद धर्मशाला में तीसरे मैच में 28 रन की पारी खेली लेकिन वहां भी वह अपने रंग में नहीं दिखे। हालांकि गौतम गंभीर की अगुवाई वाले पूरे कोचिंग स्टाफ ने शुभमन गिल का मजबूती से समर्थन इस उम्मीद के साथ किया है कि वे अगले साल फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।