Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

IPL 2025: एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 190/9 पर रोका, शार्दुल ठाकुर ने झटके 4 विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर के चार विकेट की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को नौ विकेट पर 190 रन पर रोक दिया।

एसआरएच के लिए सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 47 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने 36 और नीतिश कुमार रेड्डी ने 32 रन का योगदान दिया। शार्दुल ने 34 रन देकर चार विकेट झटके जबकि आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को एक-एक विकेट मिला।