Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

लंबे वक्त के बाद मैदान पर नजर आए शमी, मोर्ने मोर्केल ने गले लगाकर किया स्वागत

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रविवार को ईडन गार्डन्स में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे तो बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने गले लगाकर उनका शानदार स्वागत किया। चोट की वजह से एक साल से ज्यादा समय टीम से बाहर रहने के बाद प्रैक्टिस सेशन में शमी जब उतरे, तो फिट दिखाई दिए।

शमी ने एक घंटे से ज्यादा समय तक पूरी लय में गेंदबाजी की। अपने बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में धीरे-धीरे वार्म-अप शुरू किया। शुरुआत में छोटे कदमों से दौड़ते हुए शमी ने फील्डिंग सेशन में भाग लेने से पहले काफी देर तक गेंदबाजी की। गेंदबाजी के दौरान हर गेंद के साथ शमी की लय में सुधार हुआ, क्योंकि उन्होंने कई मौकों पर बल्लेबाजों को परेशान करते हुए उछाल और मूवमेंट हासिल किया। 

टीम में शमी की वापसी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि भारत 19 फरवरी से दुबई और पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने फास्ट बॉलिंग अटैक को मजबूत करना चाहता है। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से शमी की वापसी टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखती है।