Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IND vs SL: भारत की श्रीलंका पर 8 विकेट से जीत, सीरीज पर किया कब्जा

IND vs SL: भारत ने तीसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैच की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तिरुवनंतपुरम ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को हुए मैच में शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में नाबाद अर्धशतक बनाया।

भारत ने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। भारत ने श्रीलंका को सात विकेट पर मात्र 112 रन पर रोक दिया। इसके बाद शेफाली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। उन्होंने 42 गेंद पर नाबाद 79 रन बनाए और लगभग अकेले दम पर भारत को जीत दिला दी।

कप्तान हरमनप्रीत ने मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रेणुका सिंह के चार विकेट के अलावा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। श्रीलंका की ओर से हसिनी परेरा ने 25, इमेशा दुलानी ने 27 और कबीशा दिलहारी ने 20 रन बनाए।