Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

महिला टी20 रैंकिंग में दीप्ति नंबर एक पर बरकरार, शेफाली और रेणुका को भी फायदा

ICC Rankings: भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी महिला टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। पूर्व शीर्ष बल्लेबाज 21 वर्ष की शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में दूसरे मैच में 34 गेंद में नाबाद 69, तीसरे मैच में 42 गेंद में 79 और चौथे में 46 गेंद में 79 रन बनाए।

चौथे टी20 में 80 रन बनाने वाली उपकप्तान स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि जेमिमा रौड्रिग्स एक पायदान खिसककर 10वें स्थान पर हैं। अनुभवी हरफनमौला दीप्ति शर्मा गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जबकि रेणुका सिंह ठाकुर शीर्ष दस में पहुंच गई है।

तीसरे मैच में चार विकेट लेने वाली रेणुका आठ पायदान चढकर संयुक्त छठे स्थान पर हैं। भारत की बायें हाथ की स्पिनर श्रीचरणी 17 पायदान चढकर 52चें और वैष्णवी शर्मा 390 पायदान चढकर 124वें स्थान पर है। श्रीलंका के लिए खब्बू सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा 114 पायदान चढकर 71वें स्थान पर पहुंच गई हैं।